Monday 8 November 2010

भारत ही नहीं, दुनिया के लिए हीरो हैं गांधी'

इस मौके पर ओबामा ने भारत के पहले प्रधानमंत्री जवाहर लाल नेहरू का जिक्र करते हुए उनके एक मशहूर कथन को दोहराया कि वह आज़ादी की मशाल को बुझने नहीं देंगे। इसके बाद ओबामा महात्मा गांधी की स्मृति में बने संग्रहालय मणि भवन पहुंचे। मणि भवन की विजिटर बुक में ओबामा ने लिखा, 'महात्मा गांधी सिर्फ भारत के नहीं, बल्कि पूरी दुनिया के लिए हीरो हैं। मैं उम्मीदों और प्रेरणा से भर गया हूं। गांधी ने अमेरिकी, अफ्रीकी अमेरिकी लोगों को प्रेरित किया जिसमें मार्टिन लूथर किंग शामिल हैं।'
हालांकि, ओबामा ने अपने भाषण में पाकिस्तान का कहीं भी जिक्र नहीं किया। जबकि, भारत रवाना होने से पहले ओबामा ने कहा था कि पाकिस्तान मुंबई हमले के दोषियों को जल्द से जल्द सज़ा दे। केंद्र में मुख्य विपक्षी पार्टी भारतीय जनता पार्टी ने ओबामा के भाषण को निराशाजनक बताया है।
इससे पहले मुंबई के छत्रपति शिवाजी एयरपोर्ट पर उतरे ओबामा नेवी के एयरबेस से होते हुए ताज होटल पहुंचे। ताज होटल में ओबामा ने 26/11 की याद में बने मेमोरियल देखने के बाद विजिटर बुक पर दस्तखत किए और 26 नवंबर, 2008 को मुंबई पर हुए हमले के शिकार लोगों के परिजनों और हमले के पीड़ितों से मिले। ओबामा के साथ उनकी पत्नी मिशेल ओबामा भी हैं। बराक ओबामा करीब तीन दिनों तक भारत में रहेंगे। ताज होटल के बाद ओबामा मणि भवन पहुंचे। आज़ादी की लड़ाई के दौर में मुंबई प्रवास के दौरान महात्मा गांधी मणि भवन में ठहरते थे। इसके बाद ओबामा ट्राइडेंट होटल पहुंचे। मुंबई पर हुए हमलों के दौरान यह होटल भी आतंकवादियों का निशाना बना था।
मुंबई एयरपोर्ट पर महाराष्‍ट्र के मुख्‍यमंत्री अशोक चव्‍हाण ने अमेरिकी राष्‍ट्रपति और अमेरिका की प्रथम महिला मिशेल ओबामा की अगवानी की। इस मौके पर केंद्रीय मंत्री सलमान खुर्शीद और अन्‍य हस्तियां भी मौजूद थीं। अमेरिकी राष्‍ट्रपति एयरपोर्ट से ताज होटल पहुंचे। ताज होटल में ही उनका 26/11 के आतंकी हमलों के शिकार लोगों और उनके परिजनों से मुलाकात करने का कार्यक्रम है। 2008 में मुंबई आतंकी हमलों में यह होटल भी आतंकवादियों के निशाने पर था। इस हमले में करीब 166 लोग मारे गए थे, जिसमें चार अमेरिकी नागरिक भी थे

No comments:

Post a Comment